Breaking News

बीबीएयू की प्रो0 शिल्पी वर्मा बिहार में बेस्ट टीचर के अवार्ड से सम्मानित

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ/मोतीहारी, बिहार । महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतीहारी बिहार में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में बेस्ट टीचर के अवार्ड से प्रोफेसर शिल्पी वर्मा को सम्मानित किया गया। प्रोफेसर शिल्पी वर्मा पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विष्वविद्यालय, लखनऊ में कार्यरत हैं।
बताते चलें कि प्रोफेसर शिल्पी वर्मा को टीचिंग और रिसर्च की फील्ड में कई और पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। प्रोफेसर शिल्पी वर्मा के निर्देशन में 13 पीएचडी एवं 11 एमफिल स्कॉलर्स को डिग्री मिल चुकी है। प्रोफेसर शिल्पी वर्मा ने नौ पुस्तकों का लेखन एवं 99 जनरल पेपर्स का भी का भी पब्लिकेशन किया है। उनके निर्देशन में 55 कॉन्फ्रेंस वास सेमिनार आयोजित किए गए हैं। यह चीफ विजिलेंस ऑफिसर डिप्टी डायरेक्टर, एक आइक्यूएसी एवं अन्य उच्च पदों पर कार्य कर चुकी हैं। प्रोफेसर शिल्पी वर्मा ने इस सफलता का श्रेय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजकुमार मित्तल को दिया है इस अवसर पर कई शिक्षकों एवं छात्रों ने प्रोफेसर शिल्पी वर्मा को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Check Also

हरतालिका तीज पर बन रहे कई शुभ योग, इन सात राशियों को मिल सकता है धन लाभ

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। हरतालिका तीज का व्रत 14 सितंबर को रखा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES