Breaking News

शहरी विकास परियोजनाओं की समीक्षा हेतु बैठक में समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। लखनऊ की शहरी विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने के उद्देश्य से नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में लखनऊ नगर निगम द्वारा संचालित विभिन्न प्रमुख शहरी परियोजनाओं की स्थिति की गहन समीक्षा की गई और इनके क्रियान्वयन की चुनौतियों पर चर्चा की गई। बैठक का आयोजन नगर विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, मंडलायुक्त की उपस्थिति में किया गया, जिसमें लखनऊ नगर निगम के आयुक्त, मिशन निदेशक, AMRUT&2-0 के अधिकारी, लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, और उत्तर प्रदेश जल निगम के प्रबंध निदेशक सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।
बैठक में सिटी फ्लावर फेस्टिवल, मैंगो पार्क, शक्ति वन, क्लाइमेट म्यूजियम, वेस्ट तो वंडर पार्क, वर्किंग वीमेन हॉस्टल, डिजिटल लाइब्रेरी, मनोरथा गौशाला, सी.एम. ग्रिड्स, कुरिया घाट, साहित्य पार्क, गुलाला घाट, भैंसाकुंड विश्राम घाट, राइफल शूटिंग क्लब, जोनल ऑफिस, सीनियर केयर सेंटर, फूड हब एवं अन्य परियोजनाओं की समीक्षा की गयी एवं समय सीमा पर कार्य पूर्ण करने के दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में कुकरैल नदी एवं किला मोहम्मद नाला के पुनरुद्धार में किये गए कार्यों की समीक्षा की गयी एवं योजना के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विभागों को गुणवत्ता एवं समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *