Breaking News

श्रद्धालुओं ने महाव्रत को पूरा करते हुए पारण किया, धान की बालियों से सजा मां अन्नपूर्णा का दरबार

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
वाराणसी। वाराणसी में मां अन्नपूर्णा का दर्शन-पूजन कर शनिवार को श्रद्धालुओं ने 17 दिन के महाव्रत को पूरा करते हुए पारण किया। मंगला आरती के साथ ही मंदिर में दर्शन-पूजन आरंभ हुआ। मंदिर परिसर के साथ ही गर्भगृह को धान की बालियों से सजाया गया था। मंगला आरती के साथ ही मंदिर में दर्शन-पूजन आरंभ हुआ। इससे पहले शुक्रवार को मां अन्नपूर्णा मंदिर में धान की फसल पहुंचाने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। पूर्वांचल के जिलों से किसान पहली धान की फसल मां अन्नपूर्णा के चरणों में अर्पित करने के लिए पहुंच रहे थे। 17 दिनों का नियमित व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सबसे अधिक रही। शनिवार को मंगला आरती के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ सबसे अधिक रही।

Check Also

सनातन परंपरा के पथ पर पंचकोशी यात्रा, काशी की सेवा ही मेरा परम धर्म : अजय राय

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES