Breaking News

अधिवक्ताओं ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 07 अक्टूबर। विभिन्न राजनैतिक दलों के सैकड़ों अधिवक्ताओं ने आज हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता रामनरेश शुक्ला की अगुवाई में सपा बसपा व काॅग्रेस छोड कर राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। उपरोक्त सभी नेताओं को राष्ट्रीय लोकदल मुख्यालय पर आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व विधायक शिव करन ंिसह की उपस्थिति में सदस्यता ग्रहण कराई। रामनरेश शुक्ल के नेतृत्व में सदस्यता ग्रहण करने वालों में सदस्यता लेने वालों में एस. के. त्रिपाठी, .के के तिवारी. पी के मिश्रा, सी पी निगम,. ए के अवस्थी. अमित शर्मा, विष्णु नारायण. चंद्रकांत मिश्रा,. नरविन्द यादव, मनोज दीक्षित. के एस वाजपेयी, अंजू यादव. स्वाती शुक्ला. स्मिता शुक्ला, प्रियंका शुक्ला. समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव सुहैल सिद्दीकी सहित अधिवक्ताओं ने राष्ट्रीय लोक दल की नीतियों की सराहना करते हुए सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता ग्रहण समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर, प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्रा एवं अम्बुज पटेल, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल उपस्थित थे। प्रदेश महासचिव रमावती तिवारी, चंद्रकांत अवस्थी, के जी वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता आमिर साबिरी, प्रदेश सचिव अफसर अली, प्रमोद शुक्ला, अशोक तिवारी, शहजाद आदि पदाधिकारियों ने सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी अधिवक्ताओं का माला पहनाकर स्वागत किया।
राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने श्री शुक्ला व उनके साथियों को सदस्यता ग्रहण कराते हुये कहा कि राष्ट्रीय लोकदल का कारवां पूर्वांचल, मध्य उत्तर प्रदेश और बुन्देलखण्ड मंे तेजी से बढ रहा है वह दिन दूर नहीं जब उत्तर प्रदेश में स्व0 चैधरी चरण ंिसह के समय का गौरव फिर से लौटेगा। उन्होंने कहा कि श्री शुक्ला और उनके साथियों के आने से लखनऊ बाराबंकी, हरदोई में पार्टी को बहुत मजबूती मिलेगी। समारोह का संचालन रोहित अग्रवाल ने किया।

Check Also

विराज सागर दास ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। बीबीडी ग्रुप के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश बैडमिंटन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES