Breaking News

सत्य निष्पक्ष तरीके से लिखना पीड़ित ‎ वंचितो को न्याय दिलाना पत्रकारिता का धर्म

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। लखनऊ, द्विभाषी हिन्दी अंग्रेजी साप्ताहिक समाचार पत्र श्तीसरी आंख हेडलाइन्सष् का विमोचन लालबाग दुर्गमा टावर स्थित कार्यलय में उपनिदेशक सूचना से०नि० प्रमोद कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने कहा की सत्य निष्पक्ष, निर्भीक तरीके से लिखना और दिखाना ही वास्तविक पत्रकारिता का धर्म है। जनहित व समस्या परक मुददो को उठाना और न्याय दिलाना प्रमुखता से रखा जाये। वर्तमान में पत्रकारिता के सम्मुख अनेक चुनौतिया है जिसका डटकर सामाना करते हुये लक्ष्य की तरफ बढ़ते हुये देश समाज को प्रगति की और निरन्तर बढ़ते रहने की भी जरूरत है। समाचार पत्र से जुड़े पत्रकार विनोद कुमार यादव, संदीप कुमार, रहमान, सत्य प्रकाश तिवारी, डा० भानू, चन्द्रसेन भरती आदि ने भी विचार व्यक्त किये।‎

Check Also

परेड में ‘वंदे मातरम्’ थीम पर जन भवन की झांकी और बैण्ड बना आकर्षण

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। गणतंत्र दिवस के अवसर पर विधान भवन, लखनऊ के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES