Breaking News

ज्ञानशिला विश्वविद्यालय का भूमिपूजन संपन्न

लखनऊ। भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य प्रारंभ आगामी जून माह के तृतीय सप्ताह में वृहद स्तर पर नींव पूजन “नीरू मेमोरियल सोसाइटी” की अध्यक्ष एवं सेंट जोसेफ विद्यालय समूह की संस्थापक-अध्यक्ष श्रीमती पुष्पलता अग्रवाल के कर-कमलो द्वारा गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में संपन्न होगा।

भूमि पूजन के शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यालय परिवार के लोग नजदीक के गांव के लोग, ओलंपियन ललित कुमार उपाध्याय अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी टीम इंडिया, बक्शी का तालाब के विधायक योगेश शुक्ला, एमएलसी अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह, लखनऊ नगर निगम के पाषर्दगढ़ एवं कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों एवं विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षकाओं और कर्मचारियों द्वारा वृहद पौधारोपण किया जिसमें नीम, पाकड़, अशोक आदि के लगभग 500 पौधे रोपित किए गए।

विश्वविद्यालय का भवन स्वास्तिक के आकार का होगा एवं वैदिक काल से प्राप्त हो रही संस्कार युक्त शिक्षा के साथ-साथ उच्च कोटि शिक्षा दी जाएगी।

 

Check Also

ज्येष्ठ के पांचवें बड़े मंगल पर अजय राय ने किया सुंदरकांड पाठ, हनुमान मंदिरों में टेका माथा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगल के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES