Breaking News

रोहित अग्रवाल ने नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 1 जनवरी। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष व्यापार रोहित अग्रवाल ने सभी प्रदेशवासियों- देशवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी। श्री अग्रवाल ने कहा कि हम आशा करते हैं कि नव वर्ष आपके लिए सुख और समृद्धि लेकर आए और एक नई ऊर्जा से हम सबको मिलकर देश को तरक्की की तरफ लेकर जाना है।

आज देश में जिस तरीके से धार्मिक ध्रुवीकरण के नाम पर भाईचारा ध्वस्त करने की कोशिश की जा रही है अब यह जिम्मेदारी देश की जनता पर है कि वह भाईचारे को कायम करने के लिए आपसी सौहार्द और मेल मिलाप से देश के मूलभूत समस्याओं से लड़े।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *