Breaking News

महिला आरक्षण बिल एक धोखा है, 2029 तक भी नहीं लागू हो पाएगा : ममता शुक्ला

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 2 नवम्बर। आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में महिला प्रकोष्ठ की बैठक प्रदेश अध्यक्ष ममता शुक्ला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। जिसमें दल की नीतियों का प्रचार प्रसार करते हुए महिला संगठन के विस्तार पर गहन चर्चा हुयी।
इस अवसर पर ममता शुक्ला ने कहा कि वर्तमान योगी सरकार महिला की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। महिला उत्पीडन की घटनाएं आयेदिन हो रहीं हंै। प्रदेष की महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही हैं। वर्तमान में जो लोकसभा में महिला आरक्षण बिल लाया गया वह एक तरीके से महिलाओं के साथ धोखा है यह केन्द्र की सरकार महिलाओं को प्रलोभन देने का काम कर रही क्योंकि 2024 तथा 2029 मंें भी यह आरक्षण लागू नहीं होगा। भाजपा सरकार की इस नीति को 2024 के लोकसभा चुनाव से पूर्व ही देश एवं प्रदेश की महिलाओं को समझना होगा।
उन्होंने सभी उपस्थित सभी महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से महिला संगठन को आगे बढ़ाने के लिए अपना योगदान सुनिश्चित करने की अपील की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू शुक्ला, महानगर अध्यक्ष आयशा खान, प्रदेश सचिव अनुराधा सिंह, निहारिका सिंह, सोनिया चैहान, शबनम खान, नीतू, रेषमा, सीमा रावत, मीनू लोधी, प्रीति यादव ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES