Breaking News

यूनियन बैंक आफ इंडिया को दूसरी तिमाही में 3511 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ, 90 फीसदी की वृद्धि

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 29 अक्टूबर। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक यूनियन बैंक आफ इंडिया (UBI) को वित्तीय वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में जबरदस्त मुनाफा हुआ है। बैंक के मुताबिक ब्याज आय में सुधार के चलते सितंबर तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 90 फीसदी बढ़कर 3511 करोड़ रुपये पहुंच गया है। एक साल पहले इसी तिमाही में बैंक ने 1848 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था।
यूनियन बैंक ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही के दौरान बैंक के शुद्ध ब्याज आय में वर्ष दर वर्ष आधार पर 9.89ः की वृद्धि हुई है। कासा जमाराशि में वर्ष दर वर्ष 4.45 फीसदी की वृद्धि हुई है। इस साल 30 सितंबर तक बैंक के पास कुल जमाराशि आधार 11,37,628 करोड़ रुपये है। बैंक के कुल कारोबार में वर्ष दर वर्ष 9.24 फीसदी की वृद्धि हुई है, जिसमें सकल अग्रिमों में वर्ष दर वर्ष आधार पर 9.50 फीसदी की वृद्धि हुई है और कुल जमाराशि में वर्ष दर वर्ष आधार पर 9.04 फीसदी की वृद्धि हुई है।

Check Also

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में समावेशी विकास के लिए एआई पर मंथन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में आयोजित “भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES