Breaking News

प्रकाश ने कंगना को दी सलाह, भारत को अभी हाल ही में 2014 में आजादी मिली है, कृपया प्रतीक्षा करें, आपकी फिल्म में तेजी आएगी

अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 29 अक्टूबर। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत की फिल्म तेजस की खराब रिपोर्ट पर कंगना अपनी अपील को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर लुढ़की हुई है। कंगना ने दर्शकों से सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखने की अपील की है। और सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर सिनेमाघरों में कम दर्शकों की संख्या पर बात की, जिस पर साउथ के प्रसिद्ध अभिनेता प्रकाश राज ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
अभिनेता प्रकाश राज अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेता अक्सर कंगना रणौत को बेबाक जवाब देखे जा सकते हैं। एक बार फिर प्रकाश राज ने अभिनेत्री के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, भारत को अभी हाल ही में 2014 में आजादी मिली है। कृपया प्रतीक्षा करें। आपकी फिल्म में तेजी आएगी।
कंगना रणौत ने वीडियो पर कहा मैं जानती हूं कि आज के जमाने में हर किसी के पास मोबाइल फोन और घर में टीवी है, लेकिन आप सिनेमाघरों में जाकर फिल्में देखें और परिवार और दोस्तों के साथ आनंद लें।

Check Also

उत्तरायणी कौथिग-2026 के तृतीय दिवस पर बही लोक संस्कृति की इन्द्रधनुषी बयार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES