अनुराग वर्मा
गोरखपुर/लखनऊ 31 अक्टूबर। विगत शरद पूर्णिमा को राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच द्वारा सोनार शिरोमणि संत नरहरि जी महाराज महोत्सव में संगठन ने स्वर्णकार कुलभूषण महाराजा अजमीढ़ देव जयंती मनाने के साथ-साथ संगठन का प्रदेश विस्तार भी किया, साथ ही अच्छा कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को पदोन्नति भी की गई।
कार्यक्रम के दितीय सत्र में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष ऋषि मोहन वर्मा, उपाध्यक्ष राम आधार सोनी, महासचिव मोहन वर्मा, प्रदेश सचिव ठाकुर सोनी के साथ राष्ट्रीय महासचिव अजय कुमार स्वर्णकार और गोरखपुर मंडल के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। बैठक में संगठन के कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई। संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए संगठन विस्तार के तहत राष्ट्रीय महासचिव के निवेदन पर वरिष्ठ समाजसेवी राकेश वर्मा ने संगठन का संरक्षक बनना स्वीकार किया।
तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ऋषि मोहन वर्मा के अनुग्रह पर राष्ट्रीय महासचिव ने महाराजगंज जनपद में परतावल के ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा को प्रदेश सचिव, एवं पडरौना समाजसेवी अमित कुमार वर्मा को गोरखपुर मण्डल (कुशीनगर) उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। संगठन में लगातार उत्कृष्ट कार्य करने वाले गोरखपुर मंडल अध्यक्ष आशीष वर्मा को प्रदेश संगठन सचिव, गोरखपुर मंडल उपाध्यक्ष गिरिजेश वर्मा को गोरखपुर मण्डल अध्यक्ष और उमाशंकर वर्मा को गोरखपुर मण्डल उपाध्यक्ष (गोरखपुर) पद पर मनोनयन किया गया।
अंत में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अजय कुमार स्वर्णकार ने अपने आपको महासचिव पद से मुक्त कर लिया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए नवयुवकों को आगे आना होगा और इसके लिए उन्हें अब पदमुक्त हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मणिलाल वर्मा से विचार-विमर्श कर शीघ्र ही राष्ट्रीय महासचिव पर नया मनोनयन किया जाएगा।
