Breaking News

मुख्यमंत्री का प्रोटोकाल अधिकारी बन कथित ठग, योग गुरु के साथ गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 15 अक्टूबर। मुख्यमंत्री उ0प्र0 का प्रोटोकाल अधिकारी एवं सचिव निवेश, उ0प्र0 सरकार बनकर विभिन्न विभागों में ट्रान्सफर पोस्टिंग एवं महत्वपूर्ण राजनैतिक पद टेण्डर आदि दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला रामशंकर गुप्ता उर्फ आशीष गुप्ता को उसके साथी अरविन्द त्रिपाठी उर्फ गणेष त्रिपाठी उर्फ गुरूजी को विषाल विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, STF उ0प्र0 लखनऊ के पर्यवेक्षण में Ins. षिवनेत्र सिंह के नेतृत्व मे S.I. विनय कुमार सिंह, S.I. मनोज सिंह, H.C. सुधीर कुमार सिंह, H.C. रमेश चन्द्र उपाध्याय, H.C. राम नरेश दास, H.C. सत्यप्रकाश वर्मा, आरक्षी अमित कुमार की टीम ने दोनों व्यक्तियों को दिनांक 14-10-2023 को समय 17.05 बजे समाज कल्याण कार्यालय तिराहे के पास, बांसमण्डी रोड, थाना क्षेत्र विभूतिखण्ड, लखनऊ से गिरफ्तार किया है।
इनके पास से 5 मोबाइल, 10460 रूपया नकद, 14 आई कार्ड (मुख्यमंत्री का प्रोटोकाल अधिकारी, वाइस चान्सलर सुकरात वि0वि0, दिल्ली एवं मा0 उच्च न्यायालय दिल्ली बार एसोषिएषन), ताश के 52 पत्ते, 01 अदद डी0एल0, 06 अदद एटीएम कार्ड, 02 अदद पैन कार्ड, 03 अदद चेकबुक, 04 अदद खाता पासबुक, 02 अदद लेटरपैड (विषेष सचिव निवेष, उ0प्र0 सरकार एवं वाइस चान्सलर सुकरात वि0वि0, दिल्ली), 01 अदद यात्री कार्ड, 18 अदद विजिटिंग कार्ड (वाइस चान्सलर सुकरात वि0वि0, दिल्ली), 02 अदद बैंक स्टेटमेन्ट, 22 अदद प्रशिक्षण परीक्षा प्रश्न पत्र, 11 अदद कम्पलीमेन्ट लेटर, 165 अदद हिन्दुस्तान स्काउट एण्ड गाइड से सम्बन्धित कागजात, 02 अदद अंक पत्रध्प्रमाण पत्र, 01 अदद खाकी वर्दी पीआरडी बैच व बेल्ट, 03 अदद मोहर, 01 अदद प्रवेश पत्र-टीईटी, 03 अदद प्रार्थना पत्र, 01 अदद काल लेटर, 01 अदद प्रमाण पत्र, 01 अदद भरी चेक, 01 अदद हाजिरी रजिस्टर, 03 अदद कार (यूपी 26 AE 0708 बैगनार) इर्टिगा कार T 0923 HR 6589, DL 10 CK 9544 एसेन्ट कार भारी मात्रा में विभिन्न विभागों में ट्रान्सफर पोस्टिंग हेतु प्रार्थना पत्र बरामद हुए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-
1. रामशंकर गुप्ता उर्फ आशीष कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 बाबू राम गुप्ता, मूल पता मोहल्ला दूबे बीसलपुर, थाना कोतवाली बीसलपुर, पीलीभीत। हाल पता म0नं0 70, विष्णुपुरी कालोनी विस्तार, थाना अलीगंज, लखनऊ।
2. अरविन्द त्रिपाठी पुत्र स्व0 अवध विहरी त्रिपाठी, नि0 म0नं0 4304 गली नं0-05, त्रिनगर, केषवपुरम, अषोक विहार, नई दिल्ली।
बताया जाता है कि अरविन्द त्रिपाठी योग गुरु है जो बडे़-बडे़ राजनेताओ एवं अधिकारियो से सम्पर्क रखता है तथा आध्यात्म से सम्बन्धित योग शिविर कराता है। जिसमे भारी संख्या मे बडे-बडे ठेकेदार तथा प्रशासनिक अधिकारी एवं प्रतिष्ठित लोग राजनेता सम्मलित होते है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना विभूतिखण्ड, लखनऊ में मु0अ0सं0 531ध्2023 धारा 170, 419, 420, 467, 468, 471, 120बी भादवि में दाखिल किया गया है, अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

Check Also

राज्यपाल से राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से सोमवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES