Breaking News

अखिलेश यादव ने शारदीय नवरात्रि पर्व पर हार्दिक बधाई दी

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 15 अक्टूबर। सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शारदीय नवरात्रि पर्व पर सभी को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व सबको नवशक्ति, नव संकल्प से परिपूर्ण करे और सबके जीवन को मंगलमय बनाये। यही कामना, शुभकामना है।
श्री यादव ने कहा कि नवरात्रि मां भगवती की आराधना और शक्ति की उपासना का पर्व है। व्रत के दिनों में आत्मशुद्धि के साथ लोकमंगल की भावना को भी बल मिलता है।

Check Also

पांच लाख फर्जी ई-मेल आईडी का खुलासा, कानपुर से आरोपी गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश एटीएस ने बम से उड़ाने की धमकियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *