Breaking News

राजनाथ सिंह से मिला पत्रकार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी) अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 17 सितम्बर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के लखनऊ आगमन पर उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान रक्षा मंत्री से पत्रकार हितों को लेकर अहम चर्चा हुई। इस अवसर पर एसोसिएशन ने रक्षा मंत्री को नवंबर माह में आयोजित पत्रकारों के विशाल महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आने का निमंत्रण दिया। राजनाथ सिंह ंने गंभीरता पूर्वक प्रतिनिधि मंडल की बातें सुनी।
इस मुलाकात के दौरान एसोसिएशन के चेयरमैन अजीज सिद्दीकी, महामंत्री अब्दुल वहीद, सचिव जुबैर अहमद, वरिष्ठ पत्रकार सुल्तान शाकिर हाशमी, परवेज अख्तर, फोटोजर्नलिस्ट आरिफ मुकीम ने राजनाथ सिंह को मेरी माटी मेरा देश का स्मृति चिन्ह भेंट किया।

Check Also

2 हज़ार से अधिक के UPI भुगतान पर 0.4 प्रतिशत चार्ज से व्यापारी नाराज, संजय गुप्ता ने दी आंदोलन की चेतावनी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। 2000 रुपये से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES