Breaking News

सादगी से मना आरएलडी प्रवक्ता अनिल दूबे का जन्मदिन

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी) अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 17 सितम्बर। राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ के तत्वाधान में आज राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दूबे का जन्मदिन
का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया। इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने श्री दुबे को बधाई व शुभकामनाएं दी और श्री दुबे के साथ जन्मदिन का केक काटा और श्री दुबे को फूल माला पहनाकर बधाई दी।
इस अवसर पर उपस्थित पार्टी जनों को संबोधित करते हुए श्री दुबे ने कहा कि आज जरूरत है इस देश और प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी को परास्त करने की और इसके लिए जिसके लिए राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चैधरी लगातार संघर्ष कर रहे हैं उनकी आवाज को जन-जन तक पहुंचाने का काम हम सभी को करना है और मेरे लिए जन्मदिन की सच्ची बधाई उसे दिन होगी जिस दिन आप सारे लोग इस देश और प्रदेश से अहंकारी और तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।
कार्यक्रम के आयोजक व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने कहा कि आप सब लोग राष्ट्रीय लोकदल के हाथों को मजबूत करें ताकि इंडिया गठबंधन सरकार को बदलने में कामयाब हो।

Check Also

सरकारी नौकरी में राजनीतिक विचारधारा नहीं बनेगी बाधा, शासनादेश पर नियुक्ति विभाग ने दी सफाई

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए अभ्यर्थियों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *