Breaking News

केंद्र सरकार का किसानों को तोहफा, छह फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुधवार को किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने रबी की फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी में इजाफा किया है।
एक अधिसूचना जारी कर सरकार ने बताया कि गेहूं के लिए एमएसपी 2275 रुपये से बढ़ाकर 2425 रुपये प्रति क्विंटल की गई है। वहीं, जौ का एमएसपी 1850 रुपये से बढ़ाकर 1980 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। चने पर एमएसपी 5440 रुपये से बढ़ाकर 5650 रुपये प्रति क्विंटल की गई है। दाल (मसूर) पर एमएसपी 6425 रुपये से बढ़ाकर 6700 रुपये प्रति क्विंटल की गई है। सरसों पर एमएसपी 5650 रुपये से बढ़ाकर 5950 रुपये प्रति क्विंटल की गई।

Check Also

यूपी के लिए बजट 2026 में बड़ी सौगातें: दो हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, 75 जिलों में गर्ल्स हॉस्टल और विकास की नई योजनाएँ

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026 में उत्तर प्रदेश को कई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES