Breaking News

CRIME : पुलिस कार्यवाही में 04 गिरफ्तार सोने के आभूषण बरामद

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी) अजय कुमार वर्मा
शाहजहाँपुर 17 सितम्बर। दिनांक 16.09.2023 को थाना कोतवाली चैक व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर ककरहा पुल के पास चेकिंग के दौरान पुलिस कार्यवाही में 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जेध्निशादेही से लूट के सोने के आभूषण, 2300 रूपये नगद, 04 मोबाइल फोन, 02 अवैध तमंचा 315 बोर मय जीवित/खा कारतूस, 02 मोटर साइकिल, 02 फर्जी नम्बर प्लेट आदि बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि 08.09.2023 को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट की घटना कारित की गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कर घटना का अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद आभूषण आदि लूट की घटनाओं से सम्बन्धित है। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त  :
1-रेहान उर्फ छंगा निवासी मोहल्ला मिर्धान थाना फरीदपुर जनपद बरेली।
2-सैय्यद मुशर्रफ उर्फ अमन निवासी मोहल्ला मिर्धान नगरिया बकेना रोड थाना फरीदपुर जनपद बरेली।
3-कासिफ अली निवासी मोहल्ला मिर्धान थाना फरीदपुर जनपद बरेली।
4-सिरोज निवासी ग्राम सेमलखेडा अमर उजाला प्रेस थाना बारादरी जनपद बरेली।

Check Also

सनातन परंपरा के पथ पर पंचकोशी यात्रा, काशी की सेवा ही मेरा परम धर्म : अजय राय

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES