Breaking News

CRIME : चोरी के चाँदी के आभूषण के साथ 03 गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी) अजय कुमार वर्मा
औरैया 17 सितम्बर। दिनांक 17.09.2023 को थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर प्रतापपुर ओवर ब्रिज के पास से 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का अनावरण किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे निशादेही से चोरी के 14 हजार 500 रूपये नगद, चोरी के चाँदी के आभूषण, 02 अवैध तमंचा विभिन्न बोर मय जीवित कारतूस बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 11.09.2023 को थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात चोरो द्वारा चोरी की घटना कारित की गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना अजीतमल पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। इस सम्बन्ध में थाना अजीतमल पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त :
1-नफीस निवासी इस्लामनगर बाबरपुर थाना अजीतमल जनपद औरैया।
2-दीपू निवासी मण्डी गली नं0-6 थाना फ्रेन्डस कॉलोनी जनपद इटावा।
3-शिवकुमार निवासी शिवाजी नगर बाबरपुर थाना अजीतमल जनपद औरैया।

Check Also

श्रावण के प्रथम सोमवार पर बाबा विश्वनाथ के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं के लिए चाक-चौबंद इंतजाम

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी। श्रावण माह 2026 के प्रथम दिवस पर बाबा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES