Breaking News

गांधी-शास्त्री जयंती पर पीएसी मुख्यालय में श्रद्धांजलि एवं संकल्प समारोह, डॉ. स्वर्णकार ने दिया सन्देश

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। पीएसी मुख्यालय, लखनऊ में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं तथा भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की 121वीं जयंती पर श्रद्धांजलि एवं संकल्प समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी उत्तर प्रदेश डॉ. रामकृष्ण स्वर्णकार ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
डॉ. स्वर्णकार ने अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, त्याग और नैतिकता के बल पर न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व को नई दिशा प्रदान की। वहीं लालबहादुर शास्त्री का “जय जवान, जय किसान” का उद्घोष आज भी राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका जीवन सादगी, अनुशासन और निष्ठा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करता है।
चेतराम मीणा, मीडिया सेल प्रभारी, ने बताया कि समारोह में पुलिस उपमहानिरीक्षक अनीश अहमद, पुलिस उपमहानिरीक्षक सुनीता सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक शीतांशु कुमार, स्टाफ ऑफिसर कृष्णकांत शुक्ल सहित पीएसी मुख्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के उच्च आदर्शों को आत्मसात करने तथा पुलिस सेवा में सदैव कर्तव्यनिष्ठ बने रहने का संकल्प लिया।

Check Also

यंग इंडिया पार्लियामेंट में चार विधेयकों पर सार्थक बहस, सभी प्रस्ताव बहुमत से पारित

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की युवा इकाई यंग इंडियंस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES