Breaking News

युवाओं ने वीरांगना ऊदा देवी पासी की वीरता को स्मरण कर दी श्रद्धांजलि

– युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने श्रद्धा से मनाया वीरांगना का शहादत दिवस
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। आशियाना स्थित डार्विन पैराडाइज में युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 1857 की महान वीरांगना ऊदा देवी पासी के शहादत दिवस को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया। कार्यक्रम में प्रदेश और जिला स्तर के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने वीरांगना ऊदा देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को स्मरण किया।
वक्ताओं ने कहा कि 1857 के स्वाधीनता संग्राम में ऊदा देवी पासी का योगदान इतिहास का गौरव अध्याय है। 36 अंग्रेजों को मार गिराकर मातृभूमि पर प्राण न्यौछावर करने वाली उनकी शौर्यगाथा देश की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का अक्षय स्रोत है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया तथा यह संकल्प लिया कि वीरांगना की वीरता और संघर्ष की कथा समाज में निरंतर प्रसारित की जाएगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के लखनऊ जिला उपाध्यक्ष राज रावत ने की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सिद्धांत मिश्रा, प्रधान महासचिव अभय सिंह राठौड़, प्रदेश सचिव देवेंद्र तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष चतुर आनंद पांडे, लखनऊ जिला अध्यक्ष के. के. रघुवंशी, उन्नाव जिला अध्यक्ष प्रवीन रावत और हरदोई जिला अध्यक्ष रविंद्र राठौर सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने वीरांगना ऊदा देवी के स्मारक चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया।

Check Also

पुलिस मुख्यालय में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार को होली मिलन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES