Breaking News

वरिष्ठ नेता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी हुए दिवंगत

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी) अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 2 सितम्बर। राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता एवं मीडिया प्रभारी सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी का आज संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में सुबह निधन हो गया उनके निधन पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी जयन्त सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे आदि नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने पार्टी जनों के साथ उनके आवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पार्टी की तरफ से राष्ट्रीय लोकदल का झंडा व पुष्पांजलि अर्पित की और परिजनों को सांत्वना दी। उनके निधन की सूचना पर चैधरी जयन्त सिंह ने उनके पुत्र मयंक त्रिवेदी को फोन पर शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि उनके निधन से पार्टी को अपूर्णनीय क्षति हुयी है।
शोक व्यक्त करने वालों में पार्टी के पूर्व विधायक शिव करन सिंह, ओंकार सिंह, विजय श्रीवास्तव, अनुपम मिश्रा, वसीम हैदर, रजनीकांत मिश्रा, चन्द्रबली यादव, मनोज सिंह चैहान, अम्बुज पटेल, रोहित अग्रवाल, बीएल प्रेमी, आदित्य विक्रम सिंह, चंद्रकांत अवस्थी, अभिषेक सिंह, अमन पाण्डेय, रमावती तिवारी, रणविजय मौर्य, आर0पी0 सिंह चैहान, मो0 आमिर, विपिन द्विवेदी, अमित गुप्ता प्रमुख थे।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *