Breaking News

दवाओं के साथ-साथ डॉक्टर भी शत प्रतिशत उपस्थिति हो- दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी) अजय कुमार वर्मा
गाजीपुर/ लखनऊ 2 सितम्बर। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (MOS) दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने आज आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बहादुरगंज, गाजीपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने दवाइयों की उपलब्धता, डॉक्टर्स की उपस्थिति और साफ-सफाई सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।
श्री दयालु ने कहा कि मरीजों की उचित देखभाल होनी चाहिए। मरीज आए तो डॉक्टर अनुपस्थिति न पाए जाएं। मरीज के साथ-साथ उनके साथ आने वाले तीमारदारों के साथ भी अच्छा व्यवहार करें। उन्होंने निर्देश दिए कि मरीज को वेलनेस सेंटर से ही दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही मरीजों की पूरी देखभाल की जाए, जिससे कि बीमार पूरी तरीके से संतुष्ट होकर ही घर जाएं।

Check Also

गियर बाक्स के नीचे सीक्रेट बॉक्स में छिपा था 3.92 करोड़ का सोना, दो गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार चंदौली। चंदौली में पुलिस और स्वाट/एसओजी टीम ने बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES