Breaking News

80973 महिलाओं ने जेलों में पहुंचकर राखी बांधी – धर्मवीर प्रजापति

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी) अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 2 सितम्बर। गत् वर्ष की भांति इस वर्ष भी जेलों में निरूद्ध बंदियों को राखी बांधने की समुचित व्यवस्था किये जाने बंदियों को राखी बांधने की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। इस वर्ष 80973 महिलाओं बहनों ने राखी बांधी है। जबकि गत् वर्ष 70 हजार 448 महिलाओं ने राखी बॉधी थी। यह जानकारी देते हुए कारागार एवं होमगाडर््स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर 31 अगस्त, 2023 को वे स्वयं आगरा की जिला जेल एवं सेन्ट्रल जेल पहुंचकर महिलाओं के लिए जेल प्रशासन द्वारा दी गयी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आई हुई महिलाओं एवं उनके परिजनों से हालचाल लिया। इस दौरान बहन-भाई के बीच प्यार व भावुक पल को देखकर वे स्वयं भी भावुक हो गये।
ज्ञात हो 29 अगस्त को लखनऊ स्थित नारी बंदी निकेतन की महिलाओं ने श्री प्रजापति को राखी बाँधी थी। राखी बांधने वाली बहनों को कारागार मंत्री ने अपनी तरफ से 16500 रुपए दिए। इस प्रकार रक्षाबंधन पर बहन को उपहार दिए जाने की परंपरा का उन्होंने निर्वहन किया।
श्री प्रजापति ने बताया कि प्रदेश की बहुत सी ऐसी जेले रही, जहॉ पर बड़ी तादात में महिलायें अपने भाईयों को राखी बांधने आई। गाजियाबाद में सबसे अधिक 4435 महिलाओं ने राखी बाधी। जबकि लखनऊ में 3991, मथुरा में 3741, फिरोजाबाद में 3336, नोएडा में 2810, आगरा में 2501 एवं सेन्ट्रल जेल आगरा में 639, कानपुर नगर में 2225, अलीगढ़ में 2022, महिलाओं ने अपने भाईयों को राखी बांधी। इसी प्रकार बहुत सी जेले ऐसी रही जहाँ 1000 से अधिक की संख्या में बहनें राखी बांधने आयीं।

Check Also

SCST वर्ग में क्रीमीलेयर पर बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने विरोध दर्ज कराया

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा लखनऊ। SCST वर्ग में क्रीमीलेयर पर बीएसपी सुप्रीमो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES