Breaking News

“समाजवादी बाबा साहब वाहिनी” अखिलेश के प्रचार में जुटी

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 30 दिसम्बर। समाजवादी बाबा साहब वाहिनी बाबा साहब अम्बेडकर जन सन्देश यात्रा के माध्यम से दलित-पिछड़े समाज को समाजवादी पार्टी के द्वारा किए गए कार्यों से अवगत कराते हुए और समाज को समाजवादी पार्टी से जोड़ते हुए समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने के अभियान चला रही है।
वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी ने बताया कि अखिलेश यादव सामाजिक न्याय को स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनके मुख्यमंत्री बनने पर ही उत्तर प्रदेश के वंचित समाज को हक और अधिकार मिल सकेगा। यात्रा के पहले चरण में जनपद इलाहाबाद, चित्रकूट, बांदा, महोबा, झांसी, ललितपुर, जालौन, कानपुर और आजमगढ़ में कार्यक्रम आयोजित हुआ है ।

Check Also

मिट्टी के घर से संसद तक का सफर, रवि किशन ने डीडीयू में पहली क्लास में साझा किए संघर्ष के अनुभव

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार गोरखपुर। गोरखपुर के सांसद और अभिनेता रवि किशन शुक्ला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES