Breaking News

लखनऊ को मिले दो नए थाने

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 23 दिसंबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमिश्नरेट लखनऊ के थाना मड़ियाव के अन्तर्गत नवीन पुलिस थाना सैरपुर तथा थाना चिनहट के अन्तर्गत नवीन पुलिस थाना बाबू बनारसी दास (बी0बी0डी0) बनाये जाने के निर्देश दिये है। यह निर्णय इस क्षेत्र में शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, अपराधों पर और अधिक प्रभावी तरीके से अंकुश लगाये जाने, महिलाओं एवं जन-सामान्य को और अधिक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है। अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया।
श्री अवस्थी ने बताया कि इन नवीन थानों में जनशक्ति/पदों के सृजन आदि के संबंध में निर्देश पृथक से निर्गत किये जायेगें। इससे अधिक से अधिक आबादी की पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरूस्त व सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।

Check Also

राजधानी में चार केंद्रों पर शुरू हुई UPPSC GDC की मुख्य परीक्षा, एक अक्टूबर तक चलेगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES