Breaking News

शरद पूर्णिमा के अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति के तत्वावधान में खीर वितरण का आयोजन हुआ

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अनुराग वर्मा
वाराणसी 19 अक्टूबर। राष्ट्र सेविका समिति के तत्वावधान में संकट मोचन स्थित साकेत नगर में शरद पूर्णिमा के सुअवसर पर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ व खीर वितरण का आयोजन किया गया। जहां सेविकाओं ने सर्वप्रथम भारत माता व राष्ट्र सेविका समिति की संस्थापिका वंदनीया लक्ष्मी बाई केलकर (मौसी जी) के चित्र पर माल्यार्पण किया। गाय के दूध से बनी खीर बना कर सेविका बहनों ने आस-पास के परिवारों में भी वितरित किया। समिति की विभाग संपर्क प्रमुख डॉ पद्मजा मेहता ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण चंद्रमा की सभी सोलह कलाओं से युक्त थे, इस पूर्णिमा के दिन चन्द्रमा से निकलने वाली किरणें चमत्कारिक गुणों से परिपूर्ण होती है। नवविवाहिता महिलाओं द्वारा किये जाने वाले पूर्णिमा व्रत की शुरुआत शरद पूर्णिमा के त्यौहार से होती हैं, हमारी भारतीय संस्कृति में शरद पूर्णिमा में खीर बनाना और उसका वितरण करना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। आयोजन में श्लोक नीता, गीत सोनाली ने किया कार्यक्रम में बौद्धिक डॉ. पद्मजा मेहता ने दिया।कार्यक्रम का संयोजन शालिनी और सोनाली ने किया।

Check Also

समान अवसर और सम्मान से ही बनेगा समरस समाज: जयंत चौधरी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES