Breaking News

यूपी राइज 2026 में टीएमयू के तीन स्टार्टअप्स ने मारी बाजी, ओरल केयर इनोवेटर्स को 25 हजार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) में आयोजित यूपी राइज 2026 सम्मेलन में 100 टीमों के बीच मुकाबले के बाद तीन छात्र स्टार्टअप्स ने अपनी जगह बनाई। संवाद, संकल्प, सफलता थीम पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नवाचार और उद्यमिता से जुड़े मॉडल प्रस्तुत किए। तीन चरणों की स्क्रीनिंग के बाद 15 टीमें फाइनल में पहुंचीं, जिनमें से तीन को विजेता चुना गया। प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का चेक दिया गया।
डेंटल कॉलेज की टीम ‘ओरल केयर इनोवेटर्स’ ने पहला स्थान हासिल किया। टीम ने पानी के नियंत्रित दबाव से जीभ की सफाई करने वाले प्रोटोटाइप का मॉडल प्रस्तुत किया। टीम के अनुसार जीभ पर जमा परत मुंह की दुर्गंध और अन्य समस्याओं का कारण बन सकती है। टीम पिछले एक वर्ष से इस प्रोटोटाइप पर काम कर रही है।
दूसरा स्थान डेंटल कॉलेज की समर्पिता गाबा और आशिका जैन की ‘सॉकेट सेवर्स’ टीम को मिला। टीम ने दांत निकालने के दौरान यांत्रिक खिंचाव कम करने के लिए विशेष इंजेक्शन तकनीक का मॉडल प्रस्तुत किया। टीम का लक्ष्य आगे क्लिनिकल ट्रायल और स्थानीय स्तर पर निर्माण की दिशा में काम करना है।
तीसरे स्थान पर कॉलेज ऑफ कंप्यूटिंग साइंसेज की तन्मय, विनीत, कार्तिक और नमन की ‘टीम वास्तव’ रही। टीम ने सड़क हादसों में बेहोश मरीज की मेडिकल हिस्ट्री तत्काल अस्पताल तक पहुंचाने के लिए एसओएस आधारित सिस्टम तैयार किया है। इसके जरिए ब्लड ग्रुप, उम्र और मेडिकल हिस्ट्री का संक्षिप्त डेटा अस्पताल को उपलब्ध कराने की परिकल्पना की गई है।
टीएमयू के कुलपति डॉ. वीके जैन ने कहा कि नवाचार और उद्यमिता के प्रशिक्षण से विद्यार्थियों को नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल रही है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने ‘शक्ति क्षेत्र’ में विकसित और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश को लेकर अपने विचार भी साझा किए।

Check Also

लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन: तीसरे दिन एक नामांकन दाखिल, सोहन लाल ने किया नामांकन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं लखनऊ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES