Breaking News

यूपीआईटीएस में छाया स्टार्टअप मिशन, 60 स्टार्टअप्स ने दिखाए नवाचार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में यूपी स्टार्टअप मिशन का पवेलियन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मिशन के बैनर तले आईटी-आईटीईएस, हेल्थटेक, एडटेक, कृषि, डीपटेक और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र के 60 स्टार्टअप्स ने अपने उत्पाद, तकनीक और नवाचार प्रदर्शित किए। आयोजकों के अनुसार तीन दिनों में पांच हजार से अधिक विजिटर्स पवेलियन का दौरा कर चुके हैं।
यूपी स्टार्टअप मिशन के सीईओ सुमित महाजन ने बताया कि भारत इनोवेट्स के लिए चयनित छह और यूपी स्टार्टअप फंड से वित्त पोषित छह स्टार्टअप्स ने भी अपने नवाचार प्रदर्शित किए। एलएंडटी सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी के सीईओ संदीप कुमार ने स्टार्टअप फाउंडर्स से संवाद कर उनके उत्पादों और तकनीकी समाधानों की जानकारी ली। रक्षा तकनीक और डीपटेक के नवाचार भी विजिटर्स के आकर्षण का केंद्र हैं। आईआईटी कानपुर की मराल एयरोस्पेस का सौर ऊर्जा से संचालित अल्ट्रा लॉन्ग एंड्योरेंस यूएवी ‘तेजस्वान’ प्रदर्शित किया गया। कंपनी के अनुसार यह सौर ऊर्जा और बैटरी से संचालित होकर करीब 12 घंटे तक उड़ान भर सकता है। निगरानी, संचार और खोज-बचाव जैसे कार्यों में इसके इस्तेमाल की संभावनाएं बताई गई हैं।
‘काल’ ड्रोन भी चर्चा में रहा। इसके अलावा न्यूमेस रिसर्च एंड टेक्नोलॉजीज ने टेथर्ड इलेक्ट्रिक यूएवी ‘निंबसस्कोप’ प्रदर्शित किया, जिसे निगरानी और आपदा प्रबंधन के लिए उपयोगी बताया गया। आईडीआर के स्वदेशी नैनो और माइक्रो ड्रोन भी पवेलियन में प्रदर्शित किए गए। इस भागीदारी ने प्रदेश के स्टार्टअप इकोसिस्टम में तकनीकी नवाचार और उद्यमिता की विविधता को सामने रखा।

Check Also

मोदी की विरासत में नक्सलवाद से मुक्ति और धारा 370 हटाने का उल्लेख होगा: राजनाथ सिंह

-10 राज्यों के 193 जिलों और 1,159 गांवों से गुजरेगी यात्रा, प्रतिदिन 60 से 80 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES