Breaking News

बिना जमा किए हर घर लखपति बनाने की योजना का शुभारंभ

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। विकास एवं कल्याण के उद्देश्य से प्रस्तावित ‘अनफीडिंग वर्ल्ड बैंक परियोजना’ का शुभारंभ रविवार को लखनऊ स्थित होटल ताज में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकारी अध्यक्ष अनुपम मिश्रा और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उत्तर प्रदेश समाज कल्याण बोर्ड की सदस्य शालिनी सिंह तथा अधिवक्ता विकास सिंह ने भी आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
परियोजना को ‘बिना कुछ भी जमा किए हर घर लखपति योजना’ के नाम से भी प्रचारित किया गया है। परियोजना निदेशक आरके निगम ने मीडिया को बताया कि ऐसे जरूरतमंद परिवार, जिनकी पूरी आय दैनिक और मूलभूत जरूरतों में खर्च हो जाती है और वे बच्चों के रोजगार, विवाह अथवा बीमारी के इलाज जैसे भविष्य के खर्चों के लिए बचत नहीं कर पाते, उन्हें योजना से सहायता देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत छोटे कर्ज बिना ब्याज के उपलब्ध कराने की बात है।
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आयोजकों और परियोजना निदेशक आरके निगम को योजना के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकारी अध्यक्ष अनुपम मिश्रा ने जरूरतमंदों के हित में शुरू की गई पहल में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार प्रभात रंजन दीन ने भी संबोधित करते हुए अपने अनुभव साझा किए। आयोजकों के अनुसार परियोजना का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहारा उपलब्ध कराकर उन्हें भविष्य की आवश्यकताओं के लिए सक्षम बनाना है।

Check Also

होंडा की रफ्तार बरकरार, वित्त वर्ष 2026 में 63.69 लाख यूनिट बिक्री के साथ 9% वृद्धि

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने वित्त वर्ष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES