Breaking News

अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया, सपा मुख्यालय पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन मंगलवार को राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों में उत्साहपूर्वक मनाया गया। पार्टी मुख्यालय पर सुबह से ही हजारों कार्यकर्ताओं, नेताओं और समर्थकों की भीड़ जुटी। इस दौरान ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और पुष्पवर्षा के बीच अखिलेश यादव का स्वागत किया गया। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
अपने आवास से पार्टी कार्यालय पहुंचने के दौरान कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। लोगों ने उन्हें गुलदस्ते, पौधे और स्मृति चिह्न भेंट किए। पार्टी मुख्यालय में सांसदों, विधायकों, पदाधिकारियों, महिलाओं, युवाओं, व्यापारियों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों, पूर्व सैनिकों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना भी की गई।
जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशभर में केक काटने, वृक्षारोपण, रक्तदान, भंडारे, फल वितरण और अन्नदान जैसे सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। कई अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित किए गए, जबकि विभिन्न स्थानों पर सुंदरकांड पाठ और हवन-पूजन भी कराया गया। राजधानी में समाजवादी पार्टी के नेता विजय बहादुर यादव की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। नगर निगम पार्षदों और पार्टी नेताओं की ओर से भी कई स्थानों पर भंडारे और लड्डू वितरण के कार्यक्रम हुए।
अखिलेश यादव ने जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने पहुंचे सभी समर्थकों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने रक्तदान, भंडारे और अन्य जनसेवा कार्यक्रमों के आयोजकों को धन्यवाद देते हुए समाजहित के कार्यों को आगे भी जारी रखने का आह्वान किया।:

Check Also

आयुष्मान अस्पतालों के आईसीयू की होगी जांच, 30 नवंबर तक देनी होगी ऑडिट रिपोर्ट

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *