Breaking News

डिमांड बिजली आपूर्ति में यूपी बना नंबर-1, 32,673 मेगावाट के साथ बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने बिजली आपूर्ति के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के अनुसार प्रदेश 19 जून से लगातार देश में सर्वाधिक डिमांड बिजली आपूर्ति करने वाला राज्य बना हुआ है। इस दौरान उत्तर प्रदेश ने महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक, पंजाब और आंध्र प्रदेश जैसे बड़े राज्यों को भी पीछे छोड़ दिया है।
यूपीपीसीएल के आंकड़ों के मुताबिक 24 जून की रात 9:51 बजे प्रदेश में 32,673 मेगावाट की रिकॉर्ड पीक डिमांड बिजली आपूर्ति की गई, जो अब तक का सर्वाधिक स्तर है। इसके बाद भी प्रदेश में लगातार उच्च स्तर पर बिजली आपूर्ति जारी रही। 27 जून को 31,949 मेगावाट, 26 जून को 31,839 मेगावाट और 25 जून को 31,852 मेगावाट बिजली की आपूर्ति दर्ज की गई।
प्रदेश सरकार का दावा है कि भीषण गर्मी और बढ़ती मांग के बावजूद लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर और वाराणसी सहित सभी प्रमुख महानगरों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी 22 से 24 घंटे तक बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है।
यूपीपीसीएल के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने कहा कि बिजली व्यवस्था से जुड़े कर्मचारी और अधिकारी चौबीसों घंटे निगरानी करते हुए निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कर रहे हैं। निदेशक वितरण ज्ञानेंद्र धर द्विवेदी ने कहा कि मजबूत विद्युत अवसंरचना, बेहतर प्रबंधन और टीमवर्क के कारण प्रदेश रिकॉर्ड स्तर पर बिजली आपूर्ति करने में सफल हुआ है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Check Also

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर कांग्रेस ने उठाये गंभीर सवाल, एसआईआर और नियुक्ति प्रक्रिया पर उठाई आपत्ति

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES