Breaking News

राहुल गांधी का बयान जनादेश का अपमान : पंकज चौधरी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उस बयान की कड़ी आलोचना की है, जिसमें उन्होंने कहा कि अगले एक वर्ष में मोदी सरकार गिर जाएगी। पंकज चौधरी ने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनता के जनादेश का सीधा अपमान बताया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति लंबे समय से लोकतांत्रिक संस्थाओं और जनादेश पर सवाल उठाने की रही है। जब भी जनता ने कांग्रेस को नकारा है, तब पार्टी नेतृत्व ने आत्ममंथन करने के बजाय लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया है। राहुल गांधी का बयान भी इसी मानसिकता को दर्शाता है, जिसमें सत्ता प्राप्ति के लिए भ्रम और अविश्वास का वातावरण तैयार करने की कोशिश की जाती है।
पंकज चौधरी ने कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को स्पष्ट और मजबूत जनादेश दिया है। यह जनादेश विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और विश्वगुरु भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए मिला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा का मुकाबला करने में खुद को कमजोर महसूस कर रहा है, इसलिए नकारात्मक राजनीति का सहारा ले रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक, सामरिक और वैश्विक कूटनीति के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। ऐसे समय में कांग्रेस नेताओं द्वारा लगातार देश और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने विपक्ष से लोकतंत्र की मर्यादा और जनता के जनादेश का सम्मान करने की अपील की।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा और एनडीए सरकार जनता के विश्वास पर पूरी तरह खरी उतर रही है। सरकार गरीब कल्याण, किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प पूरा होने तक देश की प्रगति का पहिया रुकने वाला नहीं

Check Also

साथी हाथ बढ़ाना पुस्तक का विमोचन, सुनील यादव द्वारा आपात स्थिति में जीवनरक्षक कौशल को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रविवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES