Breaking News

डॉ. आर.एम.एल. आयुर्विज्ञान संस्थान में डायग्नोस्टिक ब्लॉक का लोकार्पण, 510 बेड के रैन बसेरा भवन का शिलान्यास

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ में मंगलवार को रेडियोलॉजी विभाग के नवनिर्मित डायग्नोस्टिक ब्लॉक के लोकार्पण तथा पीआरए/रैन बसेरा भवन के निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन, हवन और शिलान्यास कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रातः 10:30 बजे संस्थान परिसर में शुरू हुआ। अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। माननीय कुलाधिपति के आगमन पर औपचारिक स्वागत के बाद कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई।

पीआरए एवं रैन बसेरा भवन के निर्माण के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन, हवन एवं शिलान्यास सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं मातृ-शिशु कल्याण) मयंकश्वर शरण सिंह ने अपने आशीर्वचन में संस्थान की प्रगति की सराहना की। उप मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है और इससे मरीजों को बेहतर उपचार मिलेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने संस्थान द्वारा किए जा रहे जनहितकारी कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई तथा होली पर हर्बल रंगों के प्रयोग और सेहत के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों से संवाद भी किया।

अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कुलाधिपति द्वारा रेडियोलॉजी विभाग के नए डायग्नोस्टिक ब्लॉक का लोकार्पण किया गया, जहां एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. सी.एम. सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए बताया कि 2486.41 लाख रुपये की लागत से बनने वाले जी प्लस पांच मंजिला रैन बसेरा भवन में 510 बेड की व्यवस्था होगी, जिससे दूरदराज से आने वाले तीमारदारों को सुरक्षित और सुलभ आवास सुविधा मिल सकेगी।

Check Also

कुलपति के दूरदर्शी नेतृत्व में एचआरएफ का विस्तार, तीन नए दवा आउटलेट शुरू

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। मरीजों को किफायती और सुलभ दवाएं उपलब्ध कराने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES