Breaking News

मेजा में पांच दिवसीय आईसीओपी प्रदर्शनी का समापन, विकसित भारत के संकल्प पर हुई चर्चा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
प्रयागराज। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा ‘इंटीग्रेटेड कम्युनिकेशन एंड आउटरीच प्रोग्राम’ के अंतर्गत प्रयागराज जिले की मेजा तहसील में आयोजित पांच दिवसीय मल्टीमीडिया प्रदर्शनी एवं कार्यशाला का समापन हो गया। यह आयोजन ‘विकसित भारत – जी राम जी कानून’, ‘सेवा, सुशासन एवं समृद्धि’ तथा ‘गणतंत्र दिवस’ विषय पर पंडित कृपाशंकर तिवारी महाविद्यालय में 24 से 28 जनवरी 2026 तक किया गया।

समापन अवसर पर आयोजित विशेष संगोष्ठी में प्रयागराज परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल राजीव उमराव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने भारतीय डाक विभाग द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों और अपनाए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय डाक की पहुंच देश के प्रत्येक गांव तक है और इसी व्यापक नेटवर्क के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं को आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से उत्तर प्रदेश में डिजिटल प्रक्रिया से दो करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले जा चुके हैं।

श्री उमराव ने कहा कि आज डाक विभाग केवल पत्र वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि पासपोर्ट और आधार कार्ड निर्माण, बैंकिंग और बीमा सेवाओं सहित कई महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कर रहा है। उन्होंने ‘विकसित भारत – जी राम जी योजना’ का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना मजबूत होगी और 125 दिनों के रोजगार की गारंटी पारदर्शी व्यवस्था के तहत दी जा सकेगी।

विशिष्ट अतिथि अशोक नाथ तिवारी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से ग्रामीण जनता को सरकारी योजनाओं की सही जानकारी मिलती है। उन्होंने प्रधानमंत्री के 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में सभी वर्गों की भागीदारी पर जोर दिया।

Check Also

गाली-गलौज का विरोध पड़ा भारी, बाजार में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारकानपुर। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के निनाया बाजार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES