Breaking News

कृषि मंत्री ने किया कृषक छात्रावास का उद्घाटन

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 4 अगस्त। कृषि क्षेत्र में नवाचार, तकनीक प्रोत्साहन, निवेश को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्रसंस्करण तथा विपणन को बेहतर बनाकर किसानों की लागत कम करने तथा आय बढ़ाने का कार्य प्रत्येक स्तर पर किया जा रहा है। उक्त बातें प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने राज्य कृषि प्रबन्ध संस्थान, रहमानखेड़ा, लखनऊ में कृषक छात्रावास का लोकार्पण के दौरान कहीं। इस अवसर पर उन्होंने परिसर में व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम में सहभागिता की, जिसमें विभागीय अधिकारी भी शामिल रहे।
      कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि प्रबन्ध संस्थान रहमानखेड़ा को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रदेश भर से खेती की नवीन तकनीकों का प्रशिक्षण लेने आने वाले किसानों की सुविधा को देखते हुए कृषक छात्रावास का निर्माण कराया गया था, जिसकी क्षमता को 330 से बढ़ाकर 430 कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि इस छात्रावास का निर्माण राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अन्तर्गत किया गया है। विगत वर्षों में कृषि प्रबन्ध संस्थान रहमानखेड़ा में कृषकों, महिलाओं तथा अधिकारियों के लिए छात्रावास का निर्माण कराया गया है। कृषि प्रबन्ध संस्थान रहमानखेड़ा में कृषकों को पशुपालन, मत्स्य पालन, उद्यान, श्री अन्न, पारंपरिक खेती आदि का प्रशिक्षण एकीकृत रूप से दिया जायेगा।
कार्यक्रम में स्थानीय विधायक श्रीमती जया देवी, सचिव कृषि राजशेखर, निदेशक पंकज त्रिपाठी, निदेशक बीज विकास निगम, स्थानीय कृषक सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

फोटोग्राफी उपकरणों की अत्याधुनिक रेंज ने खींचा पेशेवरों का ध्यान, लखनऊ में सजा मिनी एक्सपो

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। फोटोग्राफी से जुड़े आधुनिक उपकरणों और तकनीकों को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES