Breaking News

शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, KGMU की नर्सिंग छात्रा ने इंटर्न डॉक्टर पर लगाया गंभीर आरोप

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें नर्सिंग की तैयारी कर रही एक छात्रा ने इंटर्न डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छात्रा के अनुसार उसकी मुलाकात कैसरबाग इलाके में मोहम्मद आदिल नामक युवक से हुई थी, जो केजीएमयू में इंटर्न है। बातचीत बढ़ने के साथ दोस्ती हुई और आरोपी ने शादी का वादा किया। आरोप है कि इसी भरोसे पर उसने कई बार छात्रा को अपने फ्लैट पर बुलाया और शारीरिक संबंध बनाए। कुछ समय बाद जब छात्रा ने शादी की बात दोहराई तो आरोपी ने इनकार कर दिया और उसे धमकाने लगा।
पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई। इसके बाद उसने साहस जुटाकर पुलिस से शिकायत की। छात्रा वर्तमान में अलीगंज क्षेत्र में एक पीजी में रहकर नर्सिंग की तैयारी कर रही है।
डीसीपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी की पहचान मोहम्मद आदिल के रूप में हुई है। पुलिस उसके ठिकानों, संपर्कों और पृष्ठभूमि की जांच कर रही है। पीड़िता के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।
इससे पहले भी केजीएमयू से जुड़े ऐसे मामलों के सामने आने से विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा और छात्रों के बीच विश्वास के माहौल पर सवाल खड़े हुए हैं। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

उत्तर प्रदेश में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ

– हर युवा एक व्यक्ति को नशे से मुक्त कराने का ले संकल्प: राज्यपाल वेब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES