Breaking News

संभल जामा मस्जिद से सटे कब्रिस्तान की पैमाइश शुरू, भारी पुलिस बल तैनात

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
संभल। जामा मस्जिद से सटे कब्रिस्तान की पैमाइश का कार्य मंगलवार से शुरू कर दिया गया है। यह वही इलाका है, जहां पूर्व में हिंसक घटनाएं हो चुकी हैं, जिसको देखते हुए प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। पैमाइश के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल, आरआरएफ और पीएसी की तैनाती की गई है। साथ ही ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है।
प्रशासन के अनुसार जामा मस्जिद के पास स्थित लगभग आठ बीघा कब्रिस्तान की भूमि की नाप-जोख की जा रही है। पैमाइश पूरी होने के बाद यदि कब्रिस्तान की जमीन पर कहीं अवैध कब्जा पाया जाता है तो उसे हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले सोमवार शाम को प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने इलाके में पैदल मार्च कर स्थिति का जायजा लिया। एएसपी उत्तरी कुलदीप कुमार सिंह, एसडीएम रामानुज और सीओ आलोक भाटी ने आरआरएफ, पीएसी और पुलिस बल के साथ सत्यव्रत पुलिस चौकी से पैदल मार्च शुरू किया, जो जामा मस्जिद क्षेत्र और आसपास के बाजारों तक गया।
एसडीएम ने बताया कि कब्रिस्तान के आसपास जिन लोगों की दुकानें हैं, उन्हें पहले ही बैठक बुलाकर पैमाइश की सूचना दे दी गई थी। पैमाइश का कार्य लेखपालों की टीम द्वारा किया जा रहा है। एसपी ने बताया कि इसके लिए चार कानूनगो और 22 लेखपालों की टीम गठित की गई है, जबकि तहसीलदार को टीम का प्रभारी और तीन तहसीलदारों को सह प्रभारी बनाया गया है। एएसपी ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से आठ प्रभारी निरीक्षक, आरआरएफ और पीएसी की तैनाती की गई है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

Check Also

ट्रांसजेंडर संशोधन बिल के विरोध में वाराणसी में किन्नर और ट्रांसजेंडर समुदाय का प्रदर्शन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी। संसद में प्रस्तावित ट्रांसजेंडर अधिकार संशोधन बिल 2026 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES