Breaking News

सांसद प्रमोद तिवारी व विधायक आराधना मिश्रा ने प्रदेश वासियों को होली की शुभकामनायें दी

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। प्रमोद तिवारी, सांसद, उप नेता, राज्य सभा एवं श्रीमती आराधना मिश्रा मोना, नेता, कांगे्रस विधान मण्डल दल, उत्तर प्रदेश ने रंगों के पवित्र त्यौहार ‘होली’ के शुभ अवसर पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी है ।
नेता द्वय ने कहा है कि होली का पर्व आपसी पे्रम एवं भाईचारा को प्रदर्षित करने वाला त्यौहार है जिसमें व्यक्ति आपसी भेदभाव, ईष्र्या- द्वैष को भुलाकर और जाति- धर्म से ऊपर उठकर मानवता तथा इंसानियत को गले लगाते है, एवं एक- दूसरे के प्रति पे्रम से अभिभूत होकर अपनी खुषी एवं प्रसन्नता का इजहार करते है। अनेकता में एकता को दर्षाने वाले इस पर्व से यह साफ परिलक्षित होता है कि यद्यपि कि भारत में विविध जाति एवं धर्म को मानने वाले लोग रहते है किन्तु वे आपस में एक दूसरे से अगाध पे्रम व स्नेह करते है और वे सब ‘एक’ है । यह पर्व इस बात को चरितार्थ करता है कि-
‘हिन्दू -मुस्लिम- सिख- ईसाई। आपस मंे सब भाई- भाई।।’
नेता द्वय ने एक बार पुनः होली के पवित्र पर्व पर प्रदेष की जनता को हार्दिक शुभकमनायें एवं बधाई देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Check Also

झांसी सर्किट हाउस में 5 सुइट व 10 बेड डॉरमेट्री की सौगात, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार शाम झांसी प्रवास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES