Breaking News

स्वच्छ ऊर्जा की राह और करियर संभावनाओं का संगम: S.R.G.I. में परमाणु ऊर्जा जागरूकता कार्यक्रम

– भाभा के विज़न से धान की खुशबू तक—परमाणु विज्ञान ने बांधा एसआर ग्रुप में ज्ञान का सेतु
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस, बी.के.टी. में इंडियन न्यूक्लियर सोसाइटी (आईएनएस), मुंबई द्वारा परमाणु ऊर्जा जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन विक्रम साराभाई सभागार, एसआर ग्लोबल स्कूल में किया गया। सत्र का उद्देश्य छात्रों को परमाणु ऊर्जा के सुरक्षित, स्वच्छ और किफायती पक्ष, नवीन अनुसंधान और करियर अवसरों से परिचित कराना था।
कार्यक्रम में विशिष्ट वैज्ञानिक डॉ. ऋषिकेश मिश्रा ने होमी भाभा की दूरदर्शी सोच और भारत के थ्री–स्टेज न्यूक्लियर प्रोग्राम की रूपरेखा समझाई। एनपीसीआईएल के वैज्ञानिक ए.के. सिन्हा ने परीक्षा रणनीति, टीमवर्क, समय प्रबंधन और तनाव नियंत्रण पर छात्रों को मार्गदर्शन दिया। उप–महाप्रबंधक (एचआर–एस) अमृतेश श्रीवास्तव ने न्यूक्लियर क्षेत्र में उभरती रोजगार संभावनाओं का जिक्र कर छात्रों को भर्तियों के लिए तैयार रहने को प्रेरित किया। ब्रिट की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. योजना सिंह, बीएआरसी के विकास कुमार और विकास कुमार ने रेडियोफार्मा, आइसोटोप्स, गामा चेंबर, न्यूक्लियर एग्रीकल्चर और रेडिएशन तकनीक के चिकित्सा, कृषि व उद्योगों में उपयोग की जानकारी दी। डॉ. सत्यवती देसवाल ने कैंसर निदान व उपचार में नाभिकीय चिकित्सा की भूमिका पर प्रकाश डाला।
आईएनएस के ट्रेज़रर व कार्यक्रम समन्वयक ओ.पी. राय ने जागरूकता अभियानों की राष्ट्रीय प्रासंगिकता बताई। संस्थान के डीन (अकादमिक) प्रो. वी.के. सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। सत्र में लगभग 1000 विद्यार्थियों और शिक्षकों की सहभागिता रही। कार्यक्रम में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एसआर इंटरनेशनल मोनिका, डायरेक्टर प्लेसमेंट कौशल चन्द्र रघुवंशी, एडमिन ऑफिसर एस.एस. तोमर, प्रॉक्टर श्रीनाथ शशांक, संयोजक दिशा, सह–संयोजक अपूर्वा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विशेष आकर्षण के रूप में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने रचनात्मकता दिखाई और विजेताओं को अनुशक्ति टीम द्वारा पुरस्कृत किया गया। यह आयोजन ऊर्जा, विज्ञान और भविष्य के सपनों को एक मंच पर जोड़ने वाला साबित हुआ। वाइस चेयरमैन पीयूष सिंह चौहान द्वारा एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस की ओर से सभी वैज्ञानिकों, आईएनएस टीम तथा कार्यक्रम में सम्मिलित सभी सम्मानित अतिथियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

Check Also

केंद्रीय बजट विकसित भारत 2047 की दिशा में सशक्त कदम: रोहित अग्रवाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष (व्यापार) रोहित अग्रवाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES