Breaking News

मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सरोजनी नगर में भव्य दंगल, अखिलेश यादव हुए शामिल

वेब वार्ता ( न्यूज़ एजेंसी) / अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती की पूर्व संध्या पर सरोजनी नगर में भव्य दंगल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पूर्व विधायक श्याम किशोर यादव द्वारा आयोजित इस दंगल में कई नामी पहलवानों ने अपने दमदार दांव-पेंच से दर्शकों को उत्साहित किया। अखिलेश यादव ने पहलवानों का आभार जताते हुए कहा कि सरोजनी नगर क्षेत्र से मुलायम सिंह यादव का पुराना और गहरा रिश्ता रहा है। उन्होंने दंगल को भारतीय विरासत का खेल बताते हुए कहा कि नेताजी खुद कुश्ती के बेहतरीन खिलाड़ी थे और राजनीति में भी उन्होंने अपने अनुभव से बड़ी जीतें हासिल कीं।
अखिलेश यादव ने उपस्थित लोगों से राजनीति में रुचि रखने की अपील करते हुए कहा कि असली दंगल आने वाले चुनावों में होगा, जिसके लिए सभी को तैयार रहना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पुरानी वोटर लिस्ट से हार रही है, इसलिए विशेष पुनरीक्षण कराकर नई सूची बनवा रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और सरकार आम जनता को गुमराह कर रही है। कार्यक्रम के दौरान अमौसी एयरपोर्ट के पास सब्जी बेचने वाली प्रेमा साहू द्वारा अपनी समस्या बताने पर अखिलेश यादव ने उन्हें 11 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। दंगल में आरके चौधरी सांसद, पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा, अरुण शंकर शुक्ला, सुनील सिंह साजन, सीएल वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष सहित कई नेता उपस्थित रहे।

Check Also

फर्जी आइडी, असलहा और अपहरण से कारोबारी से 13 लाख व जेवर ऐंठे, छह गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। कृष्णानगर में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर कारोबारी का अपहरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES