Breaking News

राष्ट्रीय लोक दल का पंचायत और 2027 चुनावों पर फ़ोकस

– यूपी में संगठन विस्तार तेज
वेब वार्ता ( न्यूज़ एजेंसी) / अजय कुमार
लखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल ने पूरे उत्तर प्रदेश में अपने संगठन के तेजी से विस्तार के लिए व्यापक अभियान शुरू किया है। पार्टी आगामी पंचायत चुनावों और 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए एन.डी.ए. गठबंधन के साथ पूरी रणनीति और मजबूती के साथ तैयारी कर रही है। पार्टी का लक्ष्य प्रदेश के हर जिले, तहसील और ग्राम पंचायत तक अपनी पहुँच बनाकर एक प्रभावी राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरना है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में अपने जनाधार को सुदृढ़ कर रहा है। इसी उद्देश्य से विभिन्न जिलों में सम्मेलन, सभाएं और संगठनात्मक बैठकों का लगातार आयोजन किया जा रहा है। त्रिलोक त्यागी और प्रदेश अध्यक्ष राम आशीष राय के नेतृत्व में प्रदेश के कई जिलों में हुए विशाल कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भागीदारी से पार्टी का संदेश तेजी से जन-जन तक पहुंच रहा है।
उन्होंने बताया कि पार्टी का उद्देश्य सिर्फ चुनावी विस्तार नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और किसान-मजदूर आधारित राजनीति को मजबूत करना है। मथुरा में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने समानता आधारित राजनीति को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। सदस्यता अभियान 14 अप्रैल से 31 अक्टूबर तक चला। आने वाले दिनों में पार्टी प्रशिक्षण शिविरों और संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी गतिविधियों को और व्यापक करने की तैयारी में है।

Check Also

फर्जी आइडी, असलहा और अपहरण से कारोबारी से 13 लाख व जेवर ऐंठे, छह गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। कृष्णानगर में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर कारोबारी का अपहरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES