Breaking News

दबंग ने तमंचा लेकर दलित की बारात रोकी, वीडियो वायरल होने पर पुलिस की कार्यवाई

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
बरेली। आज के दौर में भी जात पात में ऊंच नीच की खाई दिखाई पड़ती है। बरेली में एक दबंग ने तमंचा लेकर दलित की बारात रोक दी। फिर जमकर बारातियों के साथ गाली-गलौज की। बारातियों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया। लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

ज्ञात हो कि यूपी के बरेली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।घटना शुक्रवार की है। जहां एक दबंग ने तमंचा लेकर दलित की बारात रोक दी। फिर बीच सड़क बवाल करने लगा। हालांकि अधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। गांव जगन्नाथपुर के कुंवरपाल की बेटी की बारात सिरौली के ही गांव सोना से आई थी। बारात दिन में बैंड-बाजे के साथ बढ़ रही थी, तभी गांव का युवक तमंचा लेकर आ गया और बारात को वहां रोकने लगा जिस पर बारातियों से उसकी नोंक-झोंक हो गई। बारातियों ने युवक को पकड़ लिया, इसी दौरान उसका तमंचा नीचे गिर गया, यह देखकर वहां और भीड़ जमा हो गई। युवक गाली- गलौच करते हुए और तमंचा लहराते हुए वहां से भाग गया। बारातियों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया। जिसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अधिकारियों को अवगत कराया।
अधिकारियों की फटकार के बाद थाना पुलिस ने आरोपी राघवेंद्र सिंह को पकड़ लिया। शनिवार को
युवक को आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें युवक बारातियों से भिड़ रहा है और उसका तमंचा भी गिरते हुए दिखाई दे रहा है। इस मामले में थानाध्यक्ष सिरौली प्रयागराज सिंह का कहना है कि बारात रोकने का कोई मामला हमारे संज्ञान में नहीं है। सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो के आधार पर कार्रवाई कर अभियुक्त को कोर्ट में पेश किया गया है। किसी ने कोई शिकायत नहीं की है।

Check Also

गाली-गलौज का विरोध पड़ा भारी, बाजार में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारकानपुर। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के निनाया बाजार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES