Breaking News

मंत्री अशोक चौधरी की भूमिहार जाति पर टिप्पणी पर पार्टी में मतभेद

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
बिहार। बिहार में सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड के मंत्री अशोक चैधरी के बयान पर पार्टी पार्टी में मतभेद दिखायी दे रहा है।
अशोक चैधरी का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अप्रत्यक्ष रूप से जहानाबाद लोकसभा सीट पर पार्टी की हार के लिए भूमिहार जाति को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
बताते चलें कि पिछले हफ्ते गुरुवार को जहानाबाद में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अशोक चैधरी इलाके के दबंग भूमिहार नेता जगदीश शर्मा को निशाने पर ले रहे थे। दलित नेता अशोक चैधरी ने कहा था कि कुछ लोगों ने जेडीयू का समर्थन नहीं किया। अशोक चैधरी ने जहानाबाद सीट पर जेडीयू उम्मीदवार चंद्रेश्वर चंद्रवंशी की हार के लिए भूमिहारों को दोषी ठहराया था।
अशोक चैधरी ने कहा था, “जो सिर्फ पाने के लिए नीतीश जी के साथ रहते हैं, हमें वैसे नेता नहीं चाहिए। हम भी कोई विदेश के नहीं हैं, हम भी जहानाबाद के ही हैं। मेरी बेटी की शादी भी भूमिहार में हुई है, हम भूमिहारों को अच्छी तरह से जानते हैं”।

Check Also

PRASHAD योजना से तीर्थ स्थलों का विकास, धार्मिक पर्यटन को मिल रही नई गति

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार गुवाहाटी। ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *