Breaking News

सर्राफा व्यवसायी को गोली मारकर बदमाशों ने लूटे 10 लाख के आभूषण

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के लालगंज में सोमवार सुबह-सुबह बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने आभूषण व्यवसायी को गोली मारकर लगभग 10 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए।
हरिओम ने किसी तरह लूट की जानकारी अपने भाई शिवम सोनी को दी।मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस की मदद से हरिओम को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया,जहां डॉक्टर गौरव पांडेय ने हरिओम के चेहरे में धंसी गोली निकाली।पुलसि ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। आभूषण व्यवसायी के साथ हुई लूट की घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। इस बाबत जब कोतवाली लालगंज से 9454404110 पर जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो यह नम्बर स्विच आॅफ पाया गया।
पूरे गुर्दी मजरे कोरिहरा गांव के हरिओम सोनी की अम्बारा पश्चिम गांव में बालाजी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। हरिओम सोमवार की सुबह लगभग 9ः30 बजे बाइक से अपनी दुकान जा रहे थे। गणेशन मंदिर के सामने जैसे ही हरिओम पहुंचे, बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली हरिओम के बाई आंख के नीचे जाकर धंस गई। मौके से बदमाश हरिओम सोनी से आभूषणों से भरा बैग छीन कर फरार हो गए।

Check Also

वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार कानपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *