Breaking News

पत्रकारों की सुरक्षा हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्देष जारी

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। पत्रकारों की सुरक्षा हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्देष जारी किए गये है, जिसके अनुपालन में हो रही काय्रवाही के मद्देनजर पुलिस महानिरीक्षक, कानून एवं व्यवस्था ने उत्तर प्रदेष के समस्त पुलिस आयुक्त, वरिठ पुलिस अधिक्षक व पुलिस अधिक्षक से दो दिन के अन्दर जवाब मांगा है।
पुलिस महानिरीक्षक, कानून एवं व्यवस्था ने पूछा है कि पत्रकारों व उनके परिवारजनों के खिलाफ झूठी तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत तो नहीं किए जा रहे है ? पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए एक सक्षम अधिकारी नामित किये गयं हैं अथवा नहीं ? साथ ही आई जी ने जानना चाहा है कि पत्रकारों के जीवनभय के दृष्टिगत समुचित सुरक्षा व्यवस्था एवं उनसे शिष्ट व्यवहार किया जा रहा है अथवा नहीं ? साथ ही आई जी ने दि0 25.09.2017, 30.10.2017, 03.08.2018, 07.03.2019, 15.11.2019, 17.11.2019 व 10.04.2024 को जारी पत्र का हवाला देते निर्देष देते हुए कहा कि दो दिन के अन्दर सारी सूचना उन्हंे उपलब्ध करायी जाए।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *