Breaking News

मोरंग कारोबारी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी जेल से बाहर, पीड़ित परिवार दहशत में

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में अपराधियों के हौसले फिर बुलंद दिखाई दे रहे हैं। थाना पारा क्षेत्र के सूर्य नगर निवासी मोरंग-गिट्टी व्यवसायी दीपक सिंह और उनके परिवार पर हमला करने वाले आरोपी जेल से बाहर आने के बाद अब फिर धमकी दे रहे हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है, जबकि मोहल्ले में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, बीते माह दीपक सिंह ने अपने परिवार की एक किशोरी के साथ हुई छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस से की थी। इसी बात से नाराज कुछ बदमाशों ने दीपक सिंह के परिवार पर हमला कर दिया था, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने दीपक की तहरीर पर 16 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था (मुकदमा संख्या 673/2025, दिनांक 20.09.2025)।
मुख्य आरोपी शिवा ठाकुर सहित कुछ आरोपियों को गिरफ़्तार कर जेल भेजा गया था, जबकि कई अभी भी फ़रार बताए जा रहे हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हाल ही में शिवा ठाकुर (पुत्र राजकुमार, निवासी जलालपुर, थाना पारा, लखनऊ) के साथ अन्य आरोपी अंकित सिंह, शुभम सिंह, बब्बन यादव और आदित्य तिवारी जेल से छूटकर बाहर आए हैं। इन सभी पर परिवार को फिर से जान से मारने की योजना बनाने और गोली मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं।
दीपक सिंह ने बताया कि अपराधियों से लगातार धमकियाँ मिल रही हैं, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। मोहल्ले के लोग भी भय के साए में जी रहे हैं।
पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री, डीजीपी और स्थानीय प्रशासन से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Check Also

अपहरण और मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो वाहन बरामद

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। राजधानी के इटौंजा थाना क्षेत्र में अपहरण और मारपीट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES