Breaking News

बिहार जीत पर भाजपा मुख्यालय बना विजयोत्सव स्थल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को मिली ऐतिहासिक और प्रचंड जीत पर भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय में शुक्रवार को उत्साह और उल्लास का माहौल दिखाई दिया। विजय की खुशी में आयोजित भव्य विजयोत्सव में कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे और चुनाव परिणामों पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।
पार्टी प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में आयोजित इस उत्सव में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते हुए “बिहार विजय” का जश्न मनाया। पार्टी मुख्यालय परिसर जयकारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और देशभर में पार्टी के लिए अनुकूल जनादेश मिलने पर खुशी का इज़हार किया। आतिशबाज़ी कर जीत की उमंग को और अधिक रंगीन बनाया गया।
विजयोत्सव में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, बृज बहादुर, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश प्रवक्ता समीर सिंह, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, अवनीश त्यागी, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सहप्रभारी अतुल अवस्थी और चौधरी लक्ष्मण सिंह ने भी उपस्थिति दर्ज की। इसके अलावा युवा नेता नीरज सिंह, विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान और मुकेश शर्मा, तथा लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता विजयोत्सव में शामिल हुए। भोजपुर से लेकर अवध तक फैली इस जीत की खुशी ने भाजपा मुख्यालय को उत्सव स्थल में बदल दिया।

Check Also

हर विधानसभा में होगा ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ का मंचन, मोदी की 25 साल की यात्रा दिखेगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES