Breaking News

मुख्यमंत्री ने जनता से जुड़कर जनसुनवाई को शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग, लखनऊ में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याओं को सुना। सुबह से बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी व्यक्तिगत, राजस्व, भूमि-विवाद, स्वास्थ्य, पुलिस एवं अन्य विभागों से संबंधित समस्याएँ रखीं।
मुख्यमंत्री योगी ने प्रत्येक फरियादी की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को मामलों का शीघ्र, पारदर्शी और प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता दर्शन का उद्देश्य यही है कि किसी भी नागरिक को न्याय पाने के लिए भटकना न पड़े और समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध तरीके से हो।
स्वास्थ्य संबंधी प्रकरणों के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मरीजों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने और गंभीर बीमारों का इलाज सरकारी योजनाओं के अंतर्गत कराने के निर्देश दिए। भूमि और राजस्व संबंधी मामलों पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पीड़ितों को जल्द राहत मिलनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने जनता से जुड़कर उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए जनसुनवाई को शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता दर्शन में प्राप्त सभी मामलों की नियमित निगरानी कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, ताकि जनविश्वास और अधिक मजबूत हो सके।

Check Also

हर सप्ताह होगा भर्ती इवेंट, छह माह में एक लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी: योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगले छह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES