Breaking News

देशभक्ति से सराबोर कार्यक्रम में सत्येंद्र ने बच्चों में जगाई राष्ट्रीय भावना

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
बाराबंकी। देशभक्ति का जोश, उमंग और ऊर्जा बढ़ाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता एवं ऑलराउंडर सत्येंद्र कुमार सिंह जहां भी जाते हैं, वहां माहौल राष्ट्रभावना से सराबोर हो जाता है। रविवार को उन्होंने अयोध्या रोड स्थित R. P. B. P. मेमोरियल इंटर कॉलेज तथा मझेला, बाराबंकी स्थित मुंशी त्रिलोकी सिंह मेमोरियल स्कूल में राष्ट्रभावना जागरण कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम के दौरान सत्येंद्र कुमार सिंह ने छात्रों से संवाद कर उनके भीतर देशप्रेम, सामाजिक जागरूकता और अनुशासन की भावना जगाने का प्रयास किया। उन्होंने बच्चों से सामान्य ज्ञान, इतिहास, समाज व समसामयिक विषयों से जुड़े सवाल पूछे। सही जवाब देने वाले छात्रों को मंच पर सम्मानित कर प्रेरणा भी प्रदान की, जिससे बच्चों में उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा।
करीब दो घंटे चले इस कार्यक्रम में स्कूल परिसर उत्साह, तालियों और देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा। बच्चों ने भी पूरे जोश के साथ सवाल-जवाब में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-शिक्षकों ने मिलकर राष्ट्रगान गाया, जिसने पूरे आयोजन को भावनात्मक और यादगार बना दिया। विद्यालय प्रबंधन ने ऐसे कार्यक्रमों को छात्रों के व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया और सत्येंद्र कुमार सिंह का आभार व्यक्त किया।

Check Also

गियर बाक्स के नीचे सीक्रेट बॉक्स में छिपा था 3.92 करोड़ का सोना, दो गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार चंदौली। चंदौली में पुलिस और स्वाट/एसओजी टीम ने बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES