Breaking News

यातायात जागरूकता, महिला सुरक्षा और स्वच्छ लखनऊ की थीम पर दौड़ेगा शहर

– रोडीज फेम रणविजय सिंहा करेंगे 16 नवम्बर को लखनऊ मैराथन का फ्लैगऑफ
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। राजधानी लखनऊ 16 नवम्बर को दौड़ेगी जागरूकता, सुरक्षा और स्वच्छता के संदेश के साथ। यातायात जागरूकता, महिला सुरक्षा और स्वच्छ लखनऊ की थीम पर आयोजित लखनऊ मैराथन इस बार युवाओं और महिलाओं के उत्साह का संगम बनेगी। इस भव्य आयोजन का फ्लैगऑफ एमटीवी रोडीज फेम और यूथ आइकन रणविजय सिंहा करेंगे।
मैराथन का आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इवेंट मैनेजमेंट रिसर्च (IIEMR) और संस्कृति युवा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ 1090 चौराहा से होगा। आयोजक मुकेश मिश्रा ने बताया कि एस.के. फाइनेंस के सहयोग से आयोजित होने वाली इस चार किलोमीटर की दौड़ को महिलाओं और विद्यार्थियों के लिए पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है।
उन्होंने कहा कि मैराथन के सभी वर्गों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सभी पंजीकृत धावकों को एक आकर्षक रेस किट, टी-शर्ट, मेडल और डिजिटल सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। मिश्रा ने बताया, “लखनऊ के लिए यह दोहरी खुशी है कि पहले एस.के. मैराथन में यूथ आइकन रणविजय सिंहा हमारे साथ हैं। रणविजय सिर्फ एक स्टार नहीं, बल्कि फिटनेस, हिम्मत और जुनून का प्रतीक हैं। उनका हमारे साथ होना दर्शाता है कि यह मैराथन केवल दौड़ नहीं, बल्कि लखनऊ के युवाओं की ऊर्जा और प्रतिबद्धता का उत्सव है।”
उन्होंने उम्मीद जताई कि रणविजय की मौजूदगी से लखनऊ के युवा बड़ी संख्या में इस सामाजिक और प्रेरणादायक अभियान का हिस्सा बनेंगे और शहर को बेहतर, सुरक्षित और स्वच्छ बनाने की दिशा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Check Also

ग्रीन रन : 1500 प्रतिभागियों की दौड़

– दौड़ में 172 जोड़े भी हुए शामिल वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ कमल वर्मा लखनऊ। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES